सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सभी लोग प्रयागराज से स्नान कर घर लौट रहे थे। वे बलिया से टेंपो में सवार होकर सिकंदरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वाहन पंदह मोड़ के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक विपरीत दिशा में आ गया। ट्रक को सामने देख टेंपो चालक ने टक्कर से बचने के लिए वाहन को अपनी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति और अचानक ब्रेक लगाने के कारण वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सिकन्दरपुर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में 50 वर्षीय पूनम पांडे पत्नी धनंजय पांडे, 35 वर्षीय गिरजा पांडे पत्नी सुनील पांडे, 13 वर्षीय सनी पाण्डेय पुत्र सुनील पांडे तथा 40 वर्षीय प्रमिला पाण्डेय पत्नी विमलेश पाण्डेय घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार 50 वर्षीय पूनम पांडे और 13 वर्षीय सनी पाण्डेय को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और रांग साइड चलने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।सभी घायल उच्वार गांव के है
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…