साइबर कानून और सोशल प्लेटफॉर्म: एक युवा दृष्टिकोण विषयक कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्पर)। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत महिला अध्ययन केंद्र एवं गृह विज्ञान विभाग द्वारा “साइबर कानून और सोशल प्लेटफॉर्म: एक युवा दृष्टिकोण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गृह विज्ञान विभाग में कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य वक्ता अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपल त्रिपाठी ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रूपल त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में साइबर कानून की बुनियादी समझ, उसके विकास और डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और विभिन्न ऐप्स के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में भयभीत होने के बजाय संबंधित साइबर सेल या थाने में शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए cybercrime.gov.in पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मदद प्राप्त करने की जानकारी दी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराध अन्य अपराधों की तरह ही गंभीर हैं, बस इनका स्वरूप डिजिटल है। इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग करते समय गोपनीयता बनाए रखना, अनजान लिंक या ऐप्स से बचना तथा आत्म-सुरक्षा के प्रति सजग रहना बेहद आवश्यक है।
कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा, गोपनीयता और ऑनलाइन व्यवहार से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञ द्वारा सरल भाषा में किया गया। साथ ही कुछ वास्तविक साइबर अपराध एवं घरेलू हिंसा से जुड़े मामले भी साझा किए गए, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का समापन निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने और इंटरनेट का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभाग की डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह एवं शोध छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ सरयू आरती कार्यक्रम

चित्तौरा झील तट पर श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प बहराइच (राष्ट्र की…

9 hours ago

महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम का भव्य समापन

सांसद बहराइच रहे मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। चक्रवर्ती…

9 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

बकरीद को परंपरागत और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-अजहा…

9 hours ago

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

19 hours ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

1 day ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

1 day ago