संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लगातार बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खेतों में बोई गई फसलों की वृद्धि प्रभावित हो रही है, जबकि नमी की कमी के कारण खरपतवार तेजी से पनपने लगे हैं। इससे किसानों को फसल की रक्षा में अतिरिक्त मेहनत और खर्च करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि जुलाई का आधा महीना बीतने को है, लेकिन अब तक सामान्य बारिश नहीं हुई। खेतों में जहां धान की रोपाई होनी चाहिए थी, वहां सूखे की स्थिति है और खेतों में जगह-जगह खरपतवार उग आए हैं। इससे खेतों की उर्वरता पर भी असर पड़ रहा है और फसलें दब रही हैं।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों ने शासन से सिंचाई के वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें राहत मिल सके।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…