संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बदली भरे मौसम के साथ गत दिवस हुई छिटपुट बरसात के चलते जनपद में अचानक ठण्ड बढ़ गयी। तो धुन्ध के कारण सड़को पर चलने वाले वाहनों की गति पर भी लगाम लग रहा है। आम जनमानस भी ठण्ड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहा है।
विगत शनिवार को भोर से ही बदली भरे मौसम के साथ छिटपुट बरसात का सिलसिला रविवार तक जारी रहा। अचानक मौसम के इस तरह से बिगड़ने से ठण्ड भी बढ़ गयी। सोमवार सुबह इस कदर कोहरा छा गया था कि वाहनों का आगे बढ़ने में मुश्किल होने लगा। कोहरे के चलते तापमान में भी गिरावट आयी और ठण्ड अचानक बढ़ने लगा। जिसके कारण दैनिक कार्य से बाहर निकलने वाले आम जनमानस की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
वहीं स्कूली छात्र खुद को बचाने के लिए टोपी, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े पहन कर स्कूल जाते दिखाई दिए।
बढ़ती ठण्ड को देखते हुए लोग बाजारो में गर्म कपड़ों की खरीददारी करते देखे गए।
मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…
त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…