अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें लेनी चाहिए प्रेरणा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-शताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाज सेवा ही अहिल्याबाई होल्कर की जीवनचर्या रही। सरकार और संगठन दोनों स्तर पर यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का नेतृत्व उस समय प्राप्त हुआ था जब देश पर अंग्रेजों का बहुत प्रभाव था। उन्होंने सैकड़ों मंदिरों, धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक हित में अनेकों तालाबों, बावड़ियों का निर्माण कराया। जिस विश्व प्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार रानी अहिल्या बाई होल्कर ने कराया उस महारानी की प्रतिमा की स्थापना प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में करा कर उन्हें उचित सम्मान दिया है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। आज की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अहिल्याबाई होल्कर के शासन व्यवस्था का अनुपम उदाहरण है । उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में जनसरोकार से जुड़े कार्यों को बड़ी ही सफलता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जिले में चल रही विकास की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी।कार्यक्रम के संयोजक व देवरिया कुशीनगर के विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि रानी अहिल्या बाईं होल्कर ने समाज में एक शासक के रूप में अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि अगर बेटियां अहिल्याबाई के पथ पर चलें तो समाज में महिलाओं का सम्मान और आत्मनिर्भरता और अधिक सशक्त होगी।सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर को जो सम्मान भाजपा नेतृत्व में मिला है ये सम्मान पूर्ववर्ती सरकारों ने इसलिए नहीं दिया क्योंकि वो महिला थीं। ऐसी महान विभूति जिसके साथ इतिहास ने अन्याय किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पूरे भारत में उचित सम्मान देने का कार्य किया है। अहिल्याबाई ने कम उम्र में ही शासन संभाला। उन्होंने सनातन और राष्ट्र हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अपने राज्य की सीमा से बाहर पूरे भारत में कुएं, मंदिर, धर्मशाला और सड़कों का निर्माण करवाया। ब्रिटिश शासन के दौरान भी उन्होंने अपने राज्य की सीमा की रक्षा की। संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, राजेश कुमार मिश्रा, अभियान संयोजक संजय सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र कौशल, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, भारती शर्मा, पवन कुमार मिश्रा, संजय तिवारी, अभय नाथ त्रिपाठी, प्रवीण प्रताप मल्ल, गोविंद चौरसिया, प्रेम अग्रवाल, हरेंद्र जायसवाल, दिनेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, अर्चना पांडे, निर्मला गौतम, राजन सोनकर, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, बिजेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, मारकंडेय गिरी, सोनू तेजपाल, मनीष सहाय, यशवंत शाही, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

35 minutes ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

11 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

11 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 hours ago