नागरी प्रचारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
नागरी प्रचारिणी सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी एवं मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समिति के सदस्ययों ने शपथ लिय
या। मां वीणापाणि के प्रार्थना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
सर्व प्रथम सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य सदस्यों को बधाई दी तथा आगे और बेहतर कार्य करने के प्रति आश्वस्ता प्रकट की। इस दौरान सन्त विनोबा पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य मकसुदन मिश्र ने सभा के अध्यक्ष डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी, मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, संयुक्त मंत्री एडवोकेट बृजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार पाण्डेय, आय व्यय निरीक्षक बृद्धिचन्द्र विश्वकर्मा को शपथ दिलाई। पुनः मिश्र ने बृजेश पाण्डेय प्रबन्धक, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, अरुण कुमार राव, संजय कानोडिया, जगदीश नारायण उपाध्याय, हिमांशु कुमार सिंह, ऋषिकेश मिश्र, दिनेश कुमार त्रिपाठी, रविप्रकाश मिश्र, डा. मधुसूदन मिश्र, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डॉ. शकुन्तला दीक्षित, अंजलि अरोड़ा खुशबू आदि सदस्य गण को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राष्ट्र गान के बाद समारोह का समापन हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

3 minutes ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

24 minutes ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

33 minutes ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

2 hours ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

3 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

4 hours ago