अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं- गंगेश

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा )
शहर के आईटीआई चौराहा स्थित गुनगुन मैरेज हॉल के मालिक गंगेश मिश्रा अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। जिस जमीन का उन्होंने बैनामा कराया है, उस जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। मगर गंगेश को की जमीन मिलना तो दूर बल्कि अब उनकी जान पर बना आई है। क्योंकि दबंग उन्हें अब धमकी दे रहे हैं। मगर प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंदा गांव के मूल निवासी गंगेश मिश्रा का आईटीआई चौराहे पर गुनगुन मैरेज हाल है। महीनों पहले उन्होंने मैरिज हॉल से सटे एक जमीन का बैनामा कराया था। जमीन का खारिज दाखिल भी हो चुका है। मगर आज तक गंगेश को जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया। क्योंकि कुछ दबंग उस जमीन पर कब्जा कर लिए हैं और गंगेश को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गंगेश ने बताया कि अपने ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए पिछले कई महीनो से हम लगातार अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी हमारा कागज देखने के बाद रख लेते हैं मगर कोई कार्यवाही नहीं होती है। जिससे अवैध कबजेदारों का मनोबल बढ़ रहा है। गंगेश के मुताबिक जिन लोगों ने हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है वह आपराधिक के लोग हैं और उनके ऊपर कुछ नेताओं का वरदहस्त है। जिसकी वजह से प्रशासन हाथ डालने से कतरा रहा है।

गंगेश ने मीडिया को बताया कि इस मामले की शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर भी की गई है। मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। थक हारकर अब और मुख्यमंत्री के दरबार में अपने गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया कि जमीन पर कब्जा न मिलने की वजह से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से तनाव में है। उन्होंने प्रशासन से जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

21 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

23 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

23 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

1 hour ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago