एशियन सहयोगी संस्था ने शाहपुर व गुलरिहा थाने में किया पौधारोपण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l एशियन सहयोगी संस्था इण्डिया के तत्वाधान में शुक्रवार को एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत थाना शाहपुर व गुलरिहा थाना में पौधरोपण किया गया।
शाहपुर थाना प्रभारी दुर्गेश शुक्ला, गुलरिहा थाना प्रभारी शशिभूषण राय, संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास व संस्था में निवासरत बच्चों द्वारा थाना परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर शाहपुर थाना प्रभारी दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि, प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति को बनाये रखने के लिए पौधरोपण का कार्य सराहनीय है। औषधीय वृक्ष लगाए जाने से प्रकृति में संतुलन बना रहता है। हर वर्ष यदि हम सब एक वृक्ष लगाए तो निश्चित तौर पर मौसम में जो असामयिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है उसमें सामंजस्य स्थापित हो जाएगा।
गुलरिहा थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखने के लिए, वृक्ष अति आवश्यक है। आजकल जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है, इसके निवारण के लिए पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है।
संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है। वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकते है। जीवन शक्ति प्रदान करने वाली ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago