आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)| अजमतगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत मिर्जापुर के ग्राम प्रधान विजय यादव उर्फ शंभू यादव के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
अजमतगढ़ ब्लॉक के मिर्जापुर ग्राम पंचायत के नदौरा पुरवा निवासी विजय यादव उर्फ शंभू यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष ग्राम पंचायत मिर्जापुर के प्रधान थे। तीन दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिनको इलाज के लिए आजमगढ़ स्थित रमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज चल रहा था इस दौरान मंगलवार को देर रात उनका निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही घर में और क्षेत्र में कोहराम मच गया, वहीं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का मुख्य द्वार पर तांता लग रहा है।
उन्होंने अपने पीछे पत्नी महिमा,पुत्री श्रेया और एक पुत्र शौर्य को छोड़ गए।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…