मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देशों पर, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व मंत्री और विधायक वर्षा ताई गायकवाड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेंद्र बक्षी, उपाध्यक्ष प्रनील नायर और उत्तर पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अब्राहम रॉय मणि के मार्गदर्शन में, गत दिनों घाटकोपर ( पूर्व) के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विदेश पाल सिद्धू को ब्लॉक क्रमांक 131 का दोबारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह घाटकोपर ( पूर्व) के रमाबाई और कामराज नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजी शुक्ला को पुनः ब्लॉक क्रमांक 133 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिद्धु और शुक्ला को दोबारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।
बता दें कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री और संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव राजीव गांधी के कार्यों से प्रभावित होकर युवक कांग्रेस के दौर से ही विदेश पाल सिद्धू और रामजी शुक्ला कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। यही नहीं इन दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने के लिए अपने अपने इलाके में काफी मेहनत की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अपनी दुबारा नियुक्ति पर रामजी शुक्ला और विदेश पाल सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस हाई कमान आगामी लोकसभा ओर विधानसभा चुनाव में जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे बखूबी निभायेगे।
नवनीत मिश्र भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ ऐसे नेता आए हैं, जिनका व्यक्तित्व और…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा-2025 का…
206 लीटर अवैध शराब व फर्जी नंबर प्लेट बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…