सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले पर अनुदेशकों में खुशी की लहर


सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
न्यायालय द्वारा अनुदेशकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अनुदेशकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र नवानगर, जनपद बलिया के अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।अनुदेशकों का कहना है कि यह फैसला वर्षों की संघर्षपूर्ण लड़ाई का परिणाम है, जिसने अनुदेशकों के अधिकारों और सम्मान को नई मजबूती दी है। इस अवसर पर उपस्थित अनुदेशकों ने एक स्वर में सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि वह न्यायालय के आदेशों का शीघ्र और पूर्ण रूप से अनुपालन करे, ताकि अनुदेशकों को उनका न्याय समय पर मिल सके।कार्यक्रम में नारिस खान (ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, नवानगर एवं प्रदेश सचिव, अनुदेशक संघ उत्तर प्रदेश) ने कहा कि यह निर्णय न केवल अनुदेशकों के भविष्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। वहीं अरुण कुमार पाण्डेय (ब्लॉक अध्यक्ष, नवानगर) ने इसे अनुदेशकों की एकता और धैर्य की जीत बताया।इस खुशी के मौके पर प्रज्ञानन्दराम, शेषमणि कुमार, तारिक जिया, सुरेन्द्र वर्मा, गीता यादव तथा अनुपमा गुप्ता सहित अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। अनुदेशकों ने यह भी कहा कि वे इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आजीवन सर्वोच्च न्यायालय के आभारी रहेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

23 minutes ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

31 minutes ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

38 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

2 hours ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

2 hours ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

2 hours ago