सलेमपुर नगर के सोहनाग रोड में हो चुके है बड़े-बड़े गढ्ढे
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत सलेमपुर के सोहनाग रोड पर भारी जल जमाव महीनो से हुआ है । जब भी हल्की बारिश भी होती है तो यह रोड जल मग्न हो जाता है। जिससे राहगीरों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता है । यह रोड सलेमपुर को सोहनाग, बठठा,बरहज, भागलपुर को जोड़ने के मुख्य मार्ग है इस रोड से लगभग पच्चासो गांव के लोग यात्रा करते है यह रोड सलेमपुर के सबसे व्यस्त रोड़ों में से एक है ।लेकिन इस रोड की दुर्दशा पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी, नेता की नजर नहीं पड़ रही है ।जबकि प्रदेश सरकार के प्रमुख योजनाओं में रोड को गढ्ढा मुक्त करना मुख्य योजना है ।इस रोड के जल जमाव निकासी के लिए पूर्व में उपजिलाधिकारी एवं अधिशसी अभियंता को कुछ लोगो द्वारा अवगत भी कराया गया है लेकिन अभी तक इस जल जमाव निकासी को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया ।
इस रोड में जल जमाव से बने गढ्ढे के कारण आए दिन मोटर साईकिल चालक गिर कर चोटिल हो रहे है । इस रोड के गढ्ढे के वजह से कई ई रिक्शा भी पलट चुके है जिसमे लोग चोटिल हो चुके है ।इस प्रकरण में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेता सतीश कुमार ने उपजिला अधिकारी सलेमपुर से वार्ता कर इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकालने का आग्रह किया अन्यथा की दृष्टि में कार्यकर्ता के साथ सड़क को जाम कर आंदोलन करने की बात कही ।
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…