बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण सड़कों पर भरा पानी आवागमन में हो रही ग्रामीणों को परेशानी वहीं आप को बताते चले की नवाबगंज के कसाई मोहल्ला से होते हुए चौगड़वा गई पिच मार्ग के दोनों तरफ कूड़े से पटी व बजबजा रही नालियों की साफ सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है।
जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं के निवासी हसीब, अकील, शबीर, मतीन, मुन्ना आदि ग्रामीणों का कहना है की सफाई कर्मचारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, साफ सफाई न होने से बराबर जल भराव की स्थिति बनी रहती है और जल भराव की स्थिति से जहां ग्रामीण परेशान है वही ग्रामीणों का कहना है की संक्रामक रोग से बीमारियां फैल सकती हैं इस सम्बन्ध में सहायक खंड विकास अधिकारी नवाबगंज का कहना की ग्राम पंचायत चौगड़वा नवाबगंज में सफाई कर्मचारी की नियमित तैनाती नहीं है लेकिन जानकारी मिली कोई व्यवस्था करवाते हैं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…