हाजिरा ने सेंटर टॉप कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही सादुल्लानगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान बालिका इंटर कॉलेज, सादुल्लानगर की छात्रा हाजिरा सिद्दीकी ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 533 अंक प्राप्त कर 88.83 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए सेंटर टॉप किया है l हाजिरा के पिता मो. मुकीम सिद्दीकी शिक्षक हैं। जबकि उनकी माता माहिया बेगम एक गृहिणी हैं।सादुल्लानगर निवासी हाजिरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को दिया है। पढ़ाई को लेकर गंभीर रहने वाली हाजिरा रोजाना 5 से 6 घंटे नियमित रूप से अध्ययन करती थीं। उनका सपना IAS अधिकारी बनकर देश सेवा करने का है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल बन गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया और हाजिरा सहित सभी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Karan Pandey

Recent Posts

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

2 hours ago

ठंड ने बदला यूपी का मिजाज, 25 नवंबर से और गिरेगा पारा? कोहरे में सफर करने वालों के लिए अलर्ट

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…

3 hours ago

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! भाव क्यों गिर रहे हैं, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…

3 hours ago

कमान संभालते ही एक्शन में पोस्टमास्टर

₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…

3 hours ago

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

13 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

14 hours ago