ट्रायल के पहले आंधी में उड़ी पानी की टंकी

गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में हर ग्राम पंचायत में चल रहे हैं जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। लोगों को शुद्ध जल प्राप्त हो और लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। इसके लिए सरकार ग्राम पंचायतों में युद्ध स्तर पर काम करा रही है। लेकिन जिले के मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चैनपुर में ट्रायल होने से पहले ही जोर की आंधी में पानी की टंकी का हौज उड़कर 100 मीटर दूरी पर जाकर गिरा। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है जो प्रसिद्ध कंपनी रिथविक और कोया द्वारा निर्माण किया जा रहा है। इसकी लागत 1 करोड़ 85 लाख 18 हजार रुपए है। वही कार्य निर्माण 24 नवंबर 2022 को प्रारंभ किया गया था। कार्य पूर्ण करने का समय 2024 में था, लेकिन साल भर व्यतीत हो जाने के बाद भी कार्य अधूरा रहा। ऐसे में विगत दो दिन पूर्व आए आंधी तूफान में टंकी का हौज उड़कर सौ मीटर दूरी पर जा गिरा जिसमें बड़ी घटना होने से लोग बाल- बाल बचे।
बताते चलें कि जिस समय पानी की टंकी हौज उड़ा उस समय ग्यारह हजार वोल्टेज विद्युत तार को छुते हुए निकला। रफ्तार इतना तेज था कि विद्युत पोल टूटने के साथ तार भी टूटकर बिखर गए ‌संयोग ही कहा जाए कि जिस समय घटना घटित हुई उस समय तार में विद्युत आपूर्ति नहीं थी । घटना के बाद लोगों में गुणवत्ता को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
इस सम्बन्ध में जलकल विभाग के अभियंता विजय सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्यवाही किया जायेगा। सरकार द्वारा समय से धन न मिलने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई हैं। वही गुणवत्ता पर उन्होंने कहा कि अभी ट्रायल हुआ नहीं तो गुणवत्ता का मामला कहा से आ रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago