वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा, विभाग ने जारी किया नोटिस

जगपुर वन चौकी के सामने जमीन पर कब्जा का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वर्षों से चली आ रही वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की समस्या को लेकर विभाग अब सख्त हो गया है। ऐसा ही मामला पकड़ी रेंज क्षेत्र के जगपुर वन चौकी अंतर्गत आने वाले बरगदवां राजा गांव में स्थित वन भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। विभाग ने इस संबंध में दो लोगों को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब तलब किया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा राजा स्थित जगपुर वन चौकी के सामने वन विभाग की लगभग 20 डिसमिल भूमि पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है। यह जमीन पकड़ी रेंज की सीमा में आती है जहां वन विभाग की अनुमति के बगैर कोई भी निर्माण अवैध माना जाता है।
इस मामले में विभाग ने अर्जुन गिरी और जय सिंह चौधरी नामक दो व्यक्तियों को चिन्हित किया है,जो कथित रूप से इस जमीन पर कब्जा कर चुके हैं। दोनों को विभाग ने नोटिस भेजकर स्पष्ट किया है कि वे वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए हैं और उनसे जवाब मांगा गया है कि उन्होंने यह निर्माण किस आधार पर किया है।
इस सम्बन्ध में पकड़ी रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला लंबे समय से विभाग के संज्ञान में था, लेकिन अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही तेज कर दी गई है। विभाग ने साफ कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में उचित जवाब नहीं दिया गया तो अगली कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसमें अतिक्रमण हटाना और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करना भी शामिल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago