जिला पंचायत निधि से निर्मित नाली के रिसाव से घरों में जा रहा पानी

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा सेखुई बाजार में नाली निर्माण का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में धाधली थमने का नाम नही ले रहा है। सरकार की योजना में ब्लाक हो या जिला पंचायत इन सभी में जिम्मेदार अधिकारी की मिली-भगत से घुसपैठ से फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठीक ऐसा ही मामला मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा सेखुई बाजार में जिला पंचायत निधि से नाली का निर्माण हुआ है। नाली निर्माण कार्य हेतु नाली के दोनों तरफ गड्ढे होने से स्थानीय लोगों के घरों में नाली के रिसाव से नाली का पानी जा रहा है। ठेकेदार की गलती से दर्जनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका भुगतान लाखों रुपयों में किया गया है फिर भी जिम्मेदार की नजर इस पर नहीं पहुंच रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा सेखुई बाजार में जिला पंचायत निधि से राज्य वित्त एवं पन्द्रहवां केन्द्रीय वित्त आयोग योजना अन्तर्गत मेन रोड से चिन्ता मणि पाण्डेय के घर होते हुए आगे नाली निर्माण कार्य किया गया है जो नाली निर्माण कार्य हेतु नाली के दोनों तरफ गड्ढे होने से स्थानीय लोगों के घरों में नाली का पानी घरों में जा रहा है जिसकी लागत लाखो मे है। आसानी से इनकी फाइलें पास भी हो गयी है और मोटी करम का भुगतान आसानी से करा लिया गया है। बरसात में नाली के रिसाव से नाली का पानी घरों में जा रहा है जो ठेकेदार की गलती से दर्जनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत सेखुई बाजार निवासी चिन्ता मणि पाण्डेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष रवि कांत पटेल से किया लेकिन आज तक कोई असर नहीं हुआ तो 15जुलाई 2024को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बीडीओ मिठौरा को जांच करने का निर्देश दिया था जिसमें 22 जुलाई 2024 को बीडीओ मिठौरा ने ग्राम पंचायत अधिकारी अमरेन्द्र राज यादव को सौंपा है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी अमरेन्द्र राज यादव ने कहा कि जांच मिला है मौके पर पहुंचकर उच्च अधिकारी को आख्या प्रस्तुत किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

46 minutes ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

1 hour ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

2 hours ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

4 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

4 hours ago