सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून की दस्तक के साथ ही सादुल्लानगर कस्बा और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में जल निकासी की समस्या एक बार फिर से विकराल रूप ले चुकी है। लगातार हो रही बारिश के चलते मुबारक मोड़ तिराहा, एकता चौक गली और गूमा फातमा जोत तिराहे जैसे इलाके जलमग्न हो चुके हैं। स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार ओझा ने बताया कि “सादुल्लाहनगर-रेहरा मुख्य मार्ग एवं घासी पोखरा-इटई अब्दुल्लाह लिंक रोड का निर्माण तो हो गया, पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़कों का हाल किसी तालाब जैसा हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों की दुकानें जलभराव से घिर जाती हैं, जिससे व्यवसायिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि जल निकासी की स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जाए ताकि हर वर्ष मानसून में उन्हें इस तरह की विकट स्थिति का सामना न करना पड़े।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…