मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड रतनपुरा के चकरा ग्राम पंचायत में अंबेडकर चौक से बाजार की ओर जाने वाला वाला रास्ता काफी दिनों से जलमग्न है, जिसके कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में ध्यान देने वाली बात यह है कि जलजमाव से सड़क टूट रही है ,वहीं पानी निकासी हेतु बनाए गए नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। जिसके प्रति सफाई कर्मियों की बेपरवाही भी सरेआम है। स्थानीय लोगों की मानें तो बरसात से पूर्व भीषण गर्मी में यदि सड़कें जलमग्न रहेंगी तो बरसात में हालात क्या होंगे इसका महज अंदाजा लगाया जा सकता है।
पिछले वर्ष बरसात के मौसम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरा के पास से गुजरने वाले ईदगाह रोड पर महीनों हुए जलजमाव की खबर छपने के बाद ग्राम प्रधान ने लोगों को आश्वासन दिया था कि, इस समस्या का समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा। किंतु लगभग एक वर्ष बीतने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है ।
WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…
प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…
1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक…
बरहज में बड़ा हादसा: साइकिल अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिरे युवक की तलाश जारी,…