गोली लगने से पिता -पुत्र गम्भीर रूप से घायल
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने असलहे से दुसरे पक्ष के पिता- पुत्र को गोली मार दी। दोनो को गंभीर हालत में सीएचसी बड़हलगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव सगे पटीदार हैं। दोनों के बीच जमीन का काफी दिनों से विवाद चलता आ रहा है। सोमवार को मुन्नालाल अपने लड़के आदित्य यादव के साथ घर के पास प्लास्टिक लगा रहे थे। इसी बीच विपक्षी कमलेश अपने छत से ईंट पत्थर चलाने लगा,।मना करने पर छत से नीचे उतरकर असलहे से मुन्नालाल व आदित्य के ऊपर गोली चला चलाकर फरार हो गया। मुन्नालाल के कंधे में व आदित्य के सीने में दाहिनी तरफ गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही मुकदमा भी विभिन्न धाराओं में पंजीकृत कि किया गया हैं।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…
जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…
पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…