विधायक बनकर फोन कर धमकी व अभद्रता करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली नगर व सर्विलांस टीम को मिली सफलता । आदर्श शुक्ला पुत्र हरीशचन्द्र शुक्ला निवासी नत्थुपुरवा, शुक्लनपुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच,मनोज गुप्ता पुत्र कुंदन गुप्ता निवासी ब्राहिमडीहा थाना फखरपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । 

घटना विवरण 17 जून को केटीएल लखनऊ के जीएम द्वारा विधायक महसी सुरेश्वर सिंह को फोन कर बताया कि आपके नाम से एक व्यक्ति द्वारा किसी देशराज सोनकर की गाड़ी के टायर व पूरी गाड़ी को नई करके देने के सम्बन्ध मे बात चीत किया । तथा धमकी व अभद्रता से बात की गयी और केटीएल के जीएम फैजुल रहमान द्वारा उक्त बात चीत की ऑडियो रिकार्डिंग जो कि मोबाइल नम्बर 7800876993 द्वारा की गयी थी उसे भेजा गया । जिसमें विधायक महसी बनकर अभद्र भाषा में बात किया गया तथा उनके नाम व पद का अजात द्वारा अपने मोबाइल नं0 7800876993 से दुरूपयोग किया गया जिससे विधायक की सामाजिक छबि धूमिल हुई । जबकि उनके द्वारा केटीएल के जीएम फैजुल रहमान से किसी भी तरह से कोई बात चीत या अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया । उक्त के सम्बन्ध मे विधायक महसी की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0-187/2024 धारा 419/504/507 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा 386 भा0द0वि0 की बढोतरी की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग मे अतिशीघ्र विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे साइबर थाना प्रभारी व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त आदर्श शुक्ला पुत्र हरीशचन्द्र शुक्ला निवासी नत्थुपुरवा, शुक्लनपुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच,मनोज गुप्ता पुत्र कुंदन लाल गुप्ता निवासी ब्राहिमडीहा थाना फखरपुर जिला बहराइच को अन्तर्गत धारा 419/504/507/386 भा0द0वि0 में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विवेचना व साक्ष्य संकलन के दौरान तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 18.06.2024 को अभियुक्त आदर्श शुक्ला द्वारा देशराज सोनकर पुत्र आज्ञाराम सोनकर निवासी गोसाईगांव थाना मोतीपुर जिला बहराइच की ब्रेजा कार अपने आवश्यक कार्य के लिए मांगकर नबाबगंज ले गया था ।
गिरफ्तारी का स्थान बाबागंज थाना रूपईडीहा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक संतोष कुमार सिंह प्रभारी साइबर थाना/सर्विलांस सेल बहराइच उ0नि0 नेपाल सिंह,थाना कोतवाली नगर,आरक्षी प्रदीप गंगवार,आरक्षी मुकेश यादव,म0आरक्षी अंशिका यादव,थाना कोतवाली नगर बहराइच

rkpnews@desk

Recent Posts

बाढ़ से बिहार बेहाल: 1,194 सामुदायिक रसोई और 15 राहत शिविरों से मिल रही मदद

Ai निर्मितफोटो बिहार में बाढ़ का कहर, 15 जिलों में 47.33 लाख से अधिक लोग…

7 minutes ago

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

13 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

14 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

14 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

14 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

14 hours ago