शासकीय अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली देहात की पुलिस को मिली सफलता । 

घटना का संक्षिप्त विवरण 22 जून को थाना कोतवाली देहात में शिवनारायण सिह पुत्र स्व जिमींदार सिंह निवासी माधवपुरी सूफीपुरवा द्वारा सूचना दिया गया कि समय करीब 01.30 बजे दिन मे मैं अपने घऱ के बरामदे में कुर्सी पर बैठा हुआ था । बगल में थोडी दूरी पर सिराज धोबी कपड़े प्रेस कर रहा था उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल घऱ के गेट के पास खड़ी कर अन्दर आया और अपने हाथ में लिए असलहे से मेरे ऊपर फायर कर दिया जिससे प्रार्थी बाल-बाल बचा गया । सिराज बचाने दौड़ा और अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल पर बैठकर भाग गया । पड़ोसियों ने अभियुक्त को भागते देखा इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 311/24 धारा 307 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को त्वरित संज्ञान लेकर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया एंव घटना का अनावरण/ गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस स्वाट/सर्विलांस टीम को सख्त निर्देश दिये गये थे । उक्त के क्रम में मुखबिर सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व प्रयास से प्रकाश में आये अभियुक्त आदर्श उर्फ लकी पुत्र बृजेश सिंह निवासी ग्राम उसरा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को समय 01.35 बजे रात्रि में ग्राम उसरा अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद फायर शुदा खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुआ ।
विवेचना व साक्ष्य संकलन के दौरान तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त वादी मुकदमा का रिश्तेदार है जो पूर्व में वादी मुकदमा के घऱ पर आता जाता रहता था । अभियुक्त वादी मुकदमा की पोती पर गलत नियत रखता था । जिसके सम्बन्ध में परिजन द्वारा करीब 02 वर्ष पूर्व किये गये शिकायत पर पुलिस द्वारा कड़ी चेतावनी देकर उसे छोड़ा गया था। अभियुक्त के इस कार्य का कोई विरोध न कर सके इसलिए उसके द्वारा दंबगई दिखाते हुए इस दुस्साहसिक घटना को कारित किया गया । अभियुक्त आदर्श उर्फ लकी पुत्र बृजेश सिंह निवासी ग्राम उसरा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 दीपेन्द्र सिंह,हे0का0 हरिशंकर पाण्डेय,आरक्षी अनुराग शर्मा,आरक्षी विकास थाना कोतवाली देहात आदि

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

12 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

12 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

13 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

13 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

13 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

13 hours ago