बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगरा बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षक क्षेत्राधिकार रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी व थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में रविवार को कुल चार नफर अभीयुक्त वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुभाष चौहान पुत्र स्व० राम अवतार चौहान 42 वर्ष, दूसरा सत्येंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह 53 वर्ष श्यामलाल पुत्र केशव 65 वर्ष और संजय राम पुत्र वासगीत चौहान 50 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक छुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक समरेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश पटेल, हेड कांस्टेबल प्रेम शंकर पटेल, का. विवेक रूप कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल शिवम पटेल थाना नगरा बलिया शामिल है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…