पीडीए यात्रा निकालकर सपा ने किया जनसंपर्क

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को पीडीए पखवाड़ा के तहत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में हनुमान गंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा बरवां में जनसंपर्क कर, बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संग्राम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा का लक्ष्य है कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के साथ किए जा रहे शोषण, उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरुद्ध पीडीए जन पंचायत के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को मजबूती से लागू कराया जाए। भाजपा सरकार बच्चों के भविष्य को अंधकार में लेकर जा रही है। इस मौके पर संतोष यादव, सुनील यादव, शिवजी यादव, पूर्व प्रधान गिरवर यादव,हबीबुल्लाह अंसारी,सुदर्शन चौहान,मीना यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

15 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago