ट्रेनों के ठहराव न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व नेता सुधाकर गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को, सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के सम्बंध मे एक पत्रक स्टेशन मास्टर सलेमपुर को देकर, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर से आग्रह किया गया कि रेल गाड़ी संख्या 11055/11056,11059/11060 गोदान एक्सप्रेस,12537/38बापूधाम एक्सप्रेस,11038/37पुणे एक्सप्रेस18201/02 नवतनवा =दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव सलेमपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किया जाय तथा भटनी=वाराणसी रूट की ट्रेन संख्या 15129/30 गोरखपुर=वाराणसी तथा एक मात्र सलेमपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन 14005/06 सीतामढ़ी= आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस कोहरे के चलते 3 दिसम्बर से बंद हो रही है। जिसके चलते इस मार्ग के लोगों को दिल्ली आने जाने के लिए काफी परेशानी होगी। इस लिए इन ट्रेनों का ठहराव सलेमपुर में जरूरी है। सुधाकर गुप्त ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव न होने की दशा में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल, सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इस दौरान रमाशंकर यादव, गिरिजा शंकर पटेल पूर्व प्रमुख, शिव सागर जायसवाल, भोला मद्धेशिया, प्रेमचन्द वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

5 minutes ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

49 minutes ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

1 hour ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

2 hours ago