विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक किया और बैठक में यह निर्णय लिया की सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत सरकार के द्वारा फ्री विधुत कनेक्शन दिया गया था। जिसका बिल आज मनमाने ढंग से आरहा है और आज उन ग्रामीण गरीबों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, कहीं कही तो पूरे बस्ती की बिजली काट दी जा रही है। कहीं भी नियमित प्रति माह बिल नहीं दिया जा रहा है, अचानक 40-50 हजार तक का बिल भेजकर सदमा पहुंचाया जा रहा है। विद्युत उप केन्द्रों पर कोई सुनने वाला नहीं है। अतः निम्न मांगों को लेकर विद्युत उप केन्द्र भाटपार रानी मे 3 नवंबर 2022 को अखिल भारतीय किसान महासभा, व अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा विधुत उपकेंद्र पर इसके विरोध में विशाल धरना देगी। और यह मांग रखेगी की विधुत उपभोक्ताओं का विधुत बिल नियमित किया जाय और तत्काल प्रभाव से विधुत कनेक्शन काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाया जाए।
अखिल भारतीय किसान महासभा व अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की इस धरने में मुख्य मांगे होंगी ।विधुत बिल 2022 वापस लो, ‌बिजली का निजीकरण बंद करो, पंजाब की तरह कृषि काम के लिए मुफ्त और सभी के लिए हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दो।बकाया वसूलने में प्रताड़ना और कनेक्शन कटना बंद करो।गरीबों को फ्री बिजली का झांसा देकर भारी और फर्जी बिलिंग देना बंद करो।,रसूखदारों और सरकारी संस्थाओं के लाखों के बकाया की गरीबों से वसूली कर भरपाई करने पर रोक लगाओ।कनेक्शन,मीटर और जोड़ने के लिए 2850 रुपए ऐंठना बंद करो।क्षेत्र के तमाम गांवों में बस्तियों एवं घरों से गुजर रहे तारों एवं खम्भों को हटाने की गारंटी करो। “गरीबों का बिजली बिल माफ करो-गावों में गरीबों को फ्री बिजली दो,, नारे के साथ 3 नवंबर 22 को विद्युत उप केंद्रो पर मे धरना दिया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

5 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

5 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

5 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

5 hours ago