पटना जंक्शन के पास धधका इलेक्ट्रिक सामान का गोदाम, संकरी गली बनी दमकल के लिए चुनौती

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पटना जंक्शन के चांदनी मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। तीसरी और चौथी मंजिल पर बने गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, चांदनी मार्केट में स्थित सुपर लाइट दुकान के गोदाम में आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ी मात्रा में सजावटी लाइट, झूमर, रूफ लाइट और पीवीसी लाइट समेत अन्य इलेक्ट्रिक सामान का स्टॉक रखा गया था। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदाम में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी इलेक्ट्रिक लाइटों के संपर्क में आ गई, जिसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से घना धुआं निकलने लगा।
आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन चांदनी मार्केट की संकरी गली के कारण वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने पाइप के जरिए पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक और ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आग की लपटें आसपास की दुकानों और इमारतों तक न पहुंचें, इसके लिए अग्निशमन विभाग की टीम लगातार प्रयास करती रही। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में भीड़ और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आग से हुए वास्तविक नुकसान और घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक भर्ती पर आयोग की सख्ती: दस्तावेजों की जांच के बाद 41 को नियुक्ति का रास्ता साफ, 11 बाहर

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा…

25 minutes ago

‘खादी’ पर योगी सरकार का बड़ा दांव, 25% छूट के साथ स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती…

34 minutes ago

दर्दनाक हादसा: तालाब ने निगल लीं चार मासूम बच्चियां, गांव में पसरा मातम

मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बनकट…

42 minutes ago

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

4 hours ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

4 hours ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

4 hours ago