मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। वार्ड नंबर सात स्थित गीदा चंवर के तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह पांच बच्चियां घर के पीछे खेलने के लिए गई थीं। कुछ देर बाद सात वर्षीय अंतिमा कुमारी दौड़ते हुए घर पहुंची और परिजनों को चार बच्चियों के तालाब में डूबने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
घटना की जानकारी मिलते ही नवपदस्थापित थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ रामसेवक पासवान और राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश कर चारों बच्चियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।
मृत बच्चियों की पहचान बनकट गांव निवासी प्रमोद महतो की पुत्री सोनामती कुमारी (13 वर्ष), फूलमती कुमारी (10 वर्ष), अच्छेलाल महतो की पुत्री प्रतिभा कुमारी (6 वर्ष) और वीरेंद्र महतो की पुत्री कृति कुमारी (10 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया गया कि मृतका कृति कुमारी के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और हादसे के समय दोनों दिल्ली में ही थे। बच्ची की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। वहीं, अंचलाधिकारी रामसेवक पासवान ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा मद के तहत नियमानुसार सभी मृत बच्चियों के आश्रितों को जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
इस हृदयविदारक घटना के बाद बनकट गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण बच्चियों की मौत से स्तब्ध हैं और परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…