महिला से छेड़खानी कर मोबाइल की लूट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाईल बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )07 अक्टूबर..अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 803/22 धारा 323/354/392/506 भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त आदित्य चौहान पुत्र भरत चौहान निवासी परसौनी खुर्द थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर के कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण- 03 अक्टूबर22 को वादिनी/पीड़िता द्वारा आदित्य चौहान के विरुद्ध छेडखानी करने व मोबाइल छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आदित्य उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त उपरोक्त पूछताछ में बता रहा है कि साहब मैं और पीड़िता एक साथ कालेज में पढ़ते थे हम दोनों में पढ़ाई के दौरान बात-चीत होती रही तथा स्कूल छोड़ने के बाद भी कभी कभी बात होती थी । पीड़िता मुझसे बात नही करना चाहती थी लेकिन मै नम्बर बदलकर उसे फोन करता था लेकिन वह मना करती रहती थी । 03 अक्टूबर2022 को मैं एम्स के तरफ जा रहा था वहाँ पर पीड़िता मिली जिसका हाथ पकड़ कर मैं बात करने लगा वह विरोध करने लगी तो मैने उसे मारा तथा उसका मोबाइल छीनकर भाग गया था ।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

3 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

4 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago