कूटरचित दस्तावेजों से जमीन की धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सूरत निवासी डांगीपार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

थाना रामगढ़ताल में दर्ज मुकदमा संख्या 12/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120बी भादंवि से संबंधित इस मामले में अभियुक्त पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी से बैनामा कराया और बाद में उसी जमीन को वादी के नाम बेचने का प्रयास किया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे फर्जीवाड़े में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

3 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

6 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

6 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

7 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

7 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

8 hours ago