दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2025 से नवाजे गए सांसद रवि किशन

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें वर्ष 2025 के “दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। हाल ही में उन्हें हिंदी फिल्म “लापता लेडीज” के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। लगातार दो प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रवि किशन मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत के रहने वाले हैं और वर्तमान में गोरखपुर से दूसरी बार बीजेपी सांसद हैं। उन्होंने 33 वर्षों के फिल्मी सफर में करीब 200 से अधिक हिंदी, भोजपुरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।

सांसद रवि किशन ने सम्मान मिलने पर कहा कि यह मेरे माता-पिता, समर्थकों और गुरु गोरखनाथ बाबा के आशीर्वाद का परिणाम है। मुझे प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलती है। उनके पीआरओ पवन दुबे ने बताया कि रवि किशन ने यह मुकाम अपनी मेहनत और लगन से हासिल किया है। इस सम्मान की घोषणा होते ही गोरखपुर और उनके गांव में बधाइयों का तांता लग गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आकाशीय बिजली चमकी तो गुल हुई टाउन की बत्ती, उमस में बेहाल हुए लोग

दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

5 minutes ago

अंशिका के कदमों ने बढ़ाया संतकबीरनगर का मान, राज्य स्तरीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता की बनी उप विजेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…

8 minutes ago

पांच दशक के पुस्तकालय शोध का खुला राज, डिजिटल संरक्षण सबसे आगे; बीबीएयू के शोध में सामने आए पांच बड़े ट्रेंड

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पिछले 50 वर्षों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शोध का…

19 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

7 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

7 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

7 hours ago