वडाला राशनिंग विभाग ने किया एलपीजी गैस सिलेंडरों से चोरी का पर्दाफर्श!

भांडुप में चल रहा था अल्टी – पल्टी का खेल 595 सिलेंडर जब्त – दो गिरफ्तार

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
वडाला राशनिंग विभाग कि दम-दार कार्रवाई से एलपीजी गैस सिलेंडर माफियाओं में हड़कंप मच गया है। भांडुप में हुई इस कार्रवाई में वडाला ई रिजन के अधिकारीयों ने इंडियन गैस , गो गैस और एच पी गैस के 595 सिलेंडरों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनमें 19 ,14 और 5 किलोग्राम के कुछ खाली तो अधिकांश एचपी गैस से भरे हुए सिलेंडर थे। इस मामले में 15 छोटे वाहनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एचपी गैस , अंधेरी पूर्व के सिद्धिविनायक गैस एजेंसी, कल्याण पश्चिम , एचपी के इंद्रदीप गैस एजेंसी और इंडेन, गोरेगांव के खारा नेचुरल रिसोर्सेज पर जीवनाशक वास्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि राशनिंग मुख्यालय और वडाला ई रिजन के उप नियंत्रक संचालक गणेश बेल्लारे की टीम के 10 से 12 अधिकारियों ने इस कार्रवाई को बखूबी अंजाम दिया। इसके बाद बची खुची कसर को भांडुप पुलिस ने पूरा कर दिया। इससे पहले वडाला राशनिंग विभाग द्वारा तेल माफियाओं पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई थी।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भांडुप (प ) स्थित समर्थ सृष्टि को -आप हाऊसिंग सोसायटी परिसर के संग्रीला बिस्किट कंपनी के सामने गैस सिलेंडरों में चल रहे अल्टी – पल्टी का पर्दाफर्श वडाला ई रिजन के उप नियंत्रक संचालक गणेश बेल्लारे की टीम ने किया है। इससे शहर मुंबई सहित उपनगरों में एलपीजी सिलेंडरों से गैस चोरी कर दूसरे सिलेंडरों में भर कर मोटी कमाई करने वाले सिलेंडर माफियाओं में हड़कंप मच गया है। राशनिंग विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक एलपीजी के 19. 02 किलोग्राम के सिलेंडर का वजन तकरीबन 19 किलो ही होता है। ऐसे में अधिकारियों की जांच में पता चला है कि 19 किलोग्राम का भरा हुआ एक सिलेंडर का वजन 38 . 02 किलोग्राम होना चाहिए। लेकिन जब कई सिलेंडरों की नियमित जांच और वजन किया गया , तो प्रति सिलेंडर में 2.5 से 3 किलोग्राम एलपीजी गैस की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर राशनिंग विभाग के उप नियंत्रक गणेश बेल्लारे की टीम बड़ी कार्रवाई करते हुए 595 सिलेंडरों को जब्त कर भांडुप पुलिस के हवाले कर दिया है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 46 लाख आंकी जा रही है।
गौरतलब है कि भांडुप में हुई दम -दार कार्रवाई के मुद्दे पर अधिकारी ने बताया कि वडाला ई रिजन के उप नियंत्रक गणेश बेल्लारे को एलपीजी सिलेंडरों में चल रही हेरा फेरी और अल्टी – पल्टी की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया व राशनिंग मुख्यालय और वडाला ई रिजन के अधिकारियों की टीम बनाई। इस टीम ने घटना स्थल का मुआइना किया और सही वख्त पर रेड मारा। इस कार्रवाई में अंधेरी पूर्व के सिद्धिविनायक गैस एजेंसी, कल्याण पश्चिम की एचपी गैस के इंद्रदीप गैस एजेंसी और ” इंडेन ” गोरेगांव के खारा नेचुरल रिसोर्सेज पर कार्रवाई की। इसके साथ ही इन एजेंसियों के मालिकों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके साथ जीवनाशक वास्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि एलपीजी सिलेंडरों से गैस चुरा कर दूसरे खाली सिलेंडरों में भरने वाले माफियाओं का नेटवर्क मुंबई सहित पुरे देश में फैला है। अधिकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में कुल 15 छोटी वाहनों को जब्त किया गया है। वहीं पुलिस ने शक्तिभान दुबे (43 )और ग्रिजेन्द्र सिंह उर्फ़ पप्पू को गिरफ्तार किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

6 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

6 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago