भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्यास पूजन संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय शिक्षण मंडल गुरुवार को व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में किया गया। यह आयोजन मंडल के गोरक्ष प्रांत की संत कबीर नगर इकाई की ओर से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर कालेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति केवल ज्ञान नहीं, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है। गुरु को ‘व्यास’ कहे जाने का तात्पर्य यही है कि वह ज्ञान और संस्कार का वाहक होता है। हमें अपने शास्त्रों, ग्रंथों और परंपराओं के मर्म को समझते हुए नई पीढ़ी को उससे जोड़ना होगा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. योगेश पाल, प्रवक्ता, इतिहास, गौर इंटर कॉलेज ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की सबसे प्राचीन और गौरवशाली परंपरा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा किए जा रहे शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध तथा शिक्षा में भारतीय दृष्टिकोण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिले के शिक्षाविद, कालेज के प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

16 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago