कौतूहल बना सड़क के किनारे बैठा गिद्ध

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे से पश्चिम नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बघेला नाला पुल के पास सड़क के बीचों-बीच एक गिद्ध बैठा दिखाई दिया। इसे देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने गिद्ध को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा। बड़ी मशक्कत के बाद उसे सड़क से किनारे किया गया, जिससे आवागमन सुचारू हुआ।
गिद्ध के इस तरह सड़क पर बैठे रहने और पास जाने पर न उड़ने से लोगों में कौतुहल बना रहा। कुछ ने उसे बीमार बताया तो कुछ ने बुढ़ापा का कारण माना। इस सन्दर्भ मे उत्तरी चौक रेंज के वन चौकी घोड़हवां के फॉरेस्टर जितेंद्र गौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना हो गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विकास कार्यों को किया याद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…

34 seconds ago

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मैक्रॉन का बड़ा बयान, बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है प्रतिबंध

एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…

34 minutes ago

कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…

37 minutes ago

नाइजीरिया खदान गैस रिसाव में 37 मौतें, जांच जारी

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…

37 minutes ago

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

2 hours ago

पैसों के विवाद में खूनी अंजाम? बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस की जांच तेज

बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…

2 hours ago