वृंदावन: प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में भीषण आग, सेवादारों की अभद्रता से बढ़ा विवाद

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट संख्या 212 में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, लेकिन घटना के दौरान महाराज के सेवादारों के व्यवहार ने मामले को विवादास्पद बना दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। राहत की बात यह रही कि प्रेमानंद जी महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को जल्द नियंत्रित कर लिया।

पत्रकारों और स्थानीय लोगों से अभद्रता

आग की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों और वीडियो बना रहे स्थानीय लोगों के साथ महाराज के सेवादारों द्वारा कथित तौर पर अभद्रता की गई। आरोप है कि सेवादारों ने कई लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की, जिससे वहां तनाव का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें – US-Iran Tension: ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप का बड़ा संकेत

स्थानीय लोगों में रोष

सेवादारों के इस व्यवहार से स्थानीय ब्रजवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में जहां सहयोग और संयम की आवश्यकता थी, वहीं सेवादारों ने अमर्यादित आचरण किया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही प्रशासन ने सोसाइटी में आग से बचाव के उपकरणों और विद्युत व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी है। यह घटना वृंदावन के धार्मिक और सामाजिक परिवेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – भारत रत्न विवाद: तेज प्रताप के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago