देवरिया में संघ स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल,

“अधिक हो दे जाए, जरूरत हो ले जाए” अभियान से मानवता को मिली नई दिशा

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देव नगर देवरिया के स्वयंसेवकों द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी और अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। “अधिक हो दे जाए, जरूरत हो ले जाए” नामक इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और परस्पर सहयोग की भावना को सशक्त किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत आमजन से अपील की गई है कि जिनके पास वस्त्र या अन्य उपयोगी सामग्री आवश्यकता से अधिक हो, वे उसे दान स्वरूप छोड़ जाएं और जिन्हें आवश्यकता हो, वे निःसंकोच उसे ले जाएं। इसी उद्देश्य से सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशेष बॉक्स रखा गया है, जिससे जरूरतमंदों तक सहायता सहज रूप से पहुंच सके।
कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार देर रात भीषण ठंड के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख डॉ. मदन मोहन, सह जिला सेवा प्रमुख नित्यानंद, नगर सेवा प्रमुख वीरेंद्र, सह नगर कार्यवाह डॉ. राजेश शर्मा, सुधाकर राय, इंद्रहास पाण्डेय सहित अन्य स्वयंसेवकों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सलेमपुर नगर के विभिन्न स्थलों—रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंड में खुले आसमान के नीचे सो रहे जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया।
इस सेवा कार्य से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी गया कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। संघ के इस प्रयास की नगरवासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है और लोग इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago