सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के ग्राम दुमवालिया में धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे (भोज) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक शशांक त्रिपाठी रहे। आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।
सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पाठ के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का श्रवण किया तथा हनुमान जी से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पाठ के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक शशांक त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में सहायक होते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गोपालगंज में कोलकाता क्लासिकल होमियो क्लिनिक की चर्चा! संतान की समस्या से लेकर चर्म रोग…
सीवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के…
पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…
SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…
25 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: जब दुनिया को अलविदा कह गए सतीश शाह, जसपाल भट्टी और…