लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनमोल है मताधिकार-डॉ. बहल

ग्रामीण महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में वोट फॉर श्योर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सोनबरसा, बालापार और सिकटौर (मानीराम) क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर इन महिलाओं ने निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल के निदेशक कर्नल डॉ. राजेश बहल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार अनमोल है। लोकतंत्र का प्रथम संस्कार वोट का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति लोकतंत्र में अपनी भूमिका को भी बखूबी समझती है और अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल देश को मजबूत बनाने में करेगी। फार्मेसी विभाग के प्रमुख प्रो. एसके सिंह ने कहा कि सभी लोगों को जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा, संप्रदाय की भावना छोड़कर राष्ट्र सेवा में समर्पित जनप्रतिनिधि को अपना मत देना चाहिए।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल स्वीप अधिकारी डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धनंजय पाण्डेय, डॉ. विकास यादव की सक्रिय सहभागिता रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

3 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

13 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

14 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago