अंतराष्ट्रीय पुरातन छात्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में विश्वविद्यालय

पहला पुरातन छात्र अंतरराष्ट्रीय अध्याय नेपाल में स्थापित हुआ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने पुरातन छात्रों का पहला अंतरराष्ट्रीय अध्याय (इंटरनेशनल एलुमनी चैप्टर) नेपाल में स्थापित किया है। यह कदम गोरखपुर विश्वविद्यालय के वैश्विक आउटरीच पहल में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
नेपाल चैप्टर की स्थापना इस साल की शुरुआत में चार नेपाली विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद हुई है। इन सहयोगात्मक प्रयासों का उद्देश्य बड़ी संख्या में नेपाल के छात्रों को जोड़ना है, उन्हें एक छत के नीचे लाना है जो गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। इससे उनके बीच सामुदायिक तथा भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना तथा अपनी मातृ संस्था के विकास में सहयोगी बनाना है।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने प्रो. (डॉ.) एम.एल. शर्मा, रसायन विज्ञान विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल, को एलुमनी एसोसिएशन (नेपाल चैप्टर) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। डॉ. शर्मा ने 2012 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग से अपनी पीएचडी पूरी की। इसके बाद प्रो शर्मा ने नेपाल में विभिन्न जिम्मेदारी के पदों पर कार्य किया है। वो त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य अनुसंधान समिति, इंजीनियरिंग संस्थान, त्रिभुवन विश्वविद्यालय तथा पूर्व केंद्रीय सदस्य, बौद्धिक परिषद नेपाल जैसे पदों पर रह चुके हैं। डॉ. शर्मा ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक और वैज्ञानिक समितियों के आजीवन सदस्य हैं।
डॉ. शर्मा ने इस महत्वपूर्ण पद पर नामांकन के लिए कुलपति प्रो.पूनम टंडन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और नेपाल में रह रहे पुरातन छात्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि इस पहल से गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं नेपाल के विश्वविद्यालयों के बीच सहयोगी गतिविधियों को बढ़ाने तथा वैश्विक रैंकिंग में सहयोग की उम्मीद है। इसके साथ ही शिक्षक और छात्रों के लिए शिक्षण और अनुसंधान में संलग्न होने के अवसर प्रदान होंगे।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी और इंटरनेशनल सेल के निदेशक डॉ. रामवंत गुप्ता उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

3 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

5 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

6 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

9 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

12 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

13 hours ago