मतदान ड्यूटी पर तैनात मतदान कार्मिकों को पोस्टल वैलेट, इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के माध्यम से मतदान करने हेतु वोटर फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित: डीईओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिनांक 25.05.2024 को होना है। मतदान करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिक को पोस्टल बैलेट/ईडीसी से मतदान की सुविधा प्रदान की गयी है, जिस हेतु मतदान ड्यूटी पर तैनात इस जनपद के मतदान कार्मिक एवं अन्य जनपदों के मतदान कार्मिक जो इस जनपद में मतदाता है, को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद संत कबीर नगर में स्थापित मतदाता सुविधा केन्द्र में मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 12.05.2024 से 19.05.2024 तक (प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा प्रदान की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त के दृष्टिगत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-सत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्धारित मतदाता सुविधा केन्द्रों पर विधानसभावार अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। 312-मेहदावल विधानसभा क्षेत्र हेतु वोटर फैसीलिटेशन सेन्टर-01 का प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश सिंह चौहान (मो0-9415932244) को बनाया गया है। 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र हेतु वोटर फैसीलिटेशन सेन्टर-02 का प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी बघौली श्रीमती श्वेता वर्मा (मो0-8765792725) को बनाया गया है। 314-घनघटा विधानसभा क्षेत्र हेतु वोटर फैसीलिटेशन सेन्टर-03 का प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी हैंसर बाजार पर रामप्रताप पाण्डेय (मो0-9140395243) को बनाया गया है एवं आरक्षित हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद डा. जर्नादन प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है। समस्त विधानसभाओं के पड़े हुए पोस्टल वैलेट की मतपेटिका को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सायं 05 बजे प्राप्त कर ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवाने की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार मेहदावल गौरव कुमार को सौपी गयी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

34 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

36 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

39 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

2 hours ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

2 hours ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

2 hours ago