छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी चुनाव के मध्य नजर चलायें जा रहें जागरूकता अभियान के तहत विकास खण्ड पयागपुर के राम नारायण सिंह इन्टर कॉलेज के छात्र, छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नोडल व पर्यवेक्षक वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गईं,छात्रों एवं छात्राओं द्वारा स्लोगन रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद, निबन्ध, नुक्कड़,कार्ड-पोस्टर, मतदान जागरुकता सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की लोगों से अपील किया।
मुख्य पर्यवेक्षक नोडल प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने उपस्थित सभी छात्र,छात्राओं शिक्षकों व उपस्थित अभिभावकों से अपील किया की जिन छात्रों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वे सभी छात्र-छात्राएं मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाएं और साथ ही साथ जब मतदान हो तब शत प्रतिशत मतदान कर अच्छे लोकतंत्र का भागीदारी बने,कार्यक्रममें प्राचार्य गिरजा शंकर पांडेय, उपप्रधानाचार्य गिरवर प्रसाद त्रिपाठी, एआरपी राजेश कुमार मिश्रा, शिक्षक अरुण कुमार सिंह, अमर बहादुर पटेल, शमशेर बहादुर सिंह, राजेश चौबे ,मिथिलेश कुमार, राजेश यादव एवं शिवकुमार यादव आदि उपस्थित रहे, तथा मतदान में शत प्रतिशत हिस्सा लेकर राष्ट्र गौरव का सम्मान करने की प्रेरणा दी और कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओ अभिभावक तथा स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

7 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

8 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

8 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

8 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

8 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

8 hours ago