संविलियन विद्यालय यादवपुर की व्यवस्थाओं से प्रसन्न दिखा आईएफएस अधिकारियों का दल

बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति ने अतिथियों का मोहा मन

कम बैक सून सर, कहकर बच्चों ने राजदूतों को दी विदाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के मिड कैरियर ट्रैनिंग प्रोग्राम के तहत आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के एक दिवसीय भ्रमण पर आये तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में संयुक्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव व अनुराग श्रीवास्तव तथा दोहा में भारतीय राजदूत विपुल ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी, बीडीओ तेजवापुर अजय सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत संविलियन विद्यालय यादवपुर का निरीक्षण किया।
संविलियन विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल ने स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन, रसोई, शौचालय, पुस्तकालय, लैब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट, निष्प्रयोज्य सामग्री से तैयार मॉडल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायज़ा लिया,स्मार्ट क्लास के निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश पाण्डेय से विजुअल इफेक्ट के माध्यम से बच्चों पर पड़ने वाले इम्पैक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पुस्कालय तथा लैब की विविधता को देखकर अतिथियों द्वारा सभी सम्बन्धित के प्रयासों की सराहना की गई।
प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अधिकारियों ने वन-टू-वन बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा दीक्षा तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पूरी मेहनत के साथ शिक्षा के सफर को जारी रखने की सीख दी,विद्यालय के बच्चे भी अतिथियों के साथ इस तरह से घुल मिल गये कि सभी बच्चों ने अतिथियों के साथ स्मृति के तौर पर सेल्फी भी शूट की और कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के बच्चों ने कम बैक सून सर कह कर प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अधिकारियों को विदाई दी।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर अखिलेश कुमार वर्मा, फखरपुर केे अनुराग कुमार मिश्र, मिंहीपुरवा के अजीत कुमार सिंह, एडीओ पंचायत राम कुमार, सचिव पाटेश्वर प्रताप सिंह, पवन वर्मा, राज कमल, रोहित मौर्य, मनीष अवस्थी, अखिलेश यादव, विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार, वर्तिका मिश्रा, गरिमा सिंह, मनोज रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago