मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में “व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)” कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड हैंसर बाजार में खंड विकास अधिकारी राम प्रताप पांडेय की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता रैली निकली गयी।
मतदाता जागरूकता रैली में तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गजानन पाल, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक सहित समूह की महिलाएं एवं आम नागरिकों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में आम जनमानस को मतदान दिवस दिनांक 25 मई 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने एवं उनके एक मत के महत्व के बारे में उन्हें जागरुक एवं प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में जिन बूथों पर 50 से 60 प्रतिशत तक मतदान हुये थे उन बूथों के मतदाताओं को जागरुक किये जाने हेतु प्राथमिक विद्यालय की शिक्षकों, सी0डी0पी0ओ0, आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा द्वारा विकास खण्ड-बधौली के ग्राम छरांच्छ एवं सुपा, विकास खण्ड-मेहदावल के ग्राम कुसौना कला, विकास खण्ड-सांथा के ग्राम सांडा व रैधरपार, विकास खण्ड बेलहरकला के ग्राम जिवधरा एवं बभनी, विकास खण्ड हैंसर बाजार के ग्राम नटवाबार, संत कबीर नगर में क्षेत्रीय लोक संगीत के माध्यम से मतदाता जागरुकता सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया गया तथा ग्रामीणों को दिनांक 25 मई, 2024 को उनके मत के प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया तथा लोकतंत्र में उनकी सहभागिता के महत्व के बारे बताया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

1 hour ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

2 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

2 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

13 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

13 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

13 hours ago