स्कूली बच्चों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत शनिवार को बैतालपुर ब्लाक की विभिन्न ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम सभा के विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल के निर्देशन में विद्यालयों में चुनाव पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयराम पाल ने समस्त ग्राम वासियों को संक्षिप्त पुनरीक्षण तिथियों के दिन बूथ पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में चेक करने और न होने की स्थिति में बीएलओ के माध्यम से उपयुक्त फॉर्म लेकर नाम जुड़वाने की बात कही।
प्राथमिक विद्यालय बोडिया अनंत,संविलियन विद्यालय अवरा चौरी, प्राथमिक विद्यालय गढ़पुरवा,प्राथमिक विद्यालय जोकहा खास,प्राथमिक विद्यालय पूरवा मेहड़ा,उच्च प्राथमिक विद्यालय रनिहवां,प्राथमिक विद्यालय रामपुर बनहर,कंपोजिट विद्यालय माहीगंज,प्राथमिक विद्यालय अमवा, संविलियन विद्यालय मेदनापुर पर छात्रों ने मतदान संबंधी पेंटिंग बनाकर लोगों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अनन्या, आस्था विश्वकर्मा, रिशु, शगुन गुप्ता,पलक विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा, संगम गौतम, पूर्णिमा सिंह रहे।
इस अवसर पर जनपद स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, मनीषा तिवारी, हेमा त्रिपाठी,राजू कुमार, मृदुला मिश्रा, मिथिलेश कुमार सिंह,नम्रता सिंह,उत्तम कुमार सिंह आशुतोष भूषण सिंह, प्रमोद कुमार,आशुतोष द्विवेदी, सुमन भारती,प्रियंका यादव, प्रबोध कुमार,अंकिता राय, रवि कुमार, प्रतिमा यादव,सुमन दूबे आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

12 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

13 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

13 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

16 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

17 hours ago