स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) रवीन्द्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय पथरदेवा के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत आम मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अवधेश कुमार निगम,प्राचार्य प्रो सतीश कुमार उपाध्याय, बीडीओ अनिल कुमार सिंह ,नायब तहसीलदार गंगा राम , बीईओ गोपाल मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान प्रियंका मद्धेशिया,ऑचल पाठक ने सरस्वती वंदना एव सपना मद्धेशिया द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने छात्र – छात्राओं के साथ संवाद के क्रम में इनके मतदाता जागरूकता के स्तर को परखा एवम स्वंय मतदान करने तथा दूसरों को मतदाता बनने की प्रक्रिया पर जोर दिया। स्वीप के तहत हुए प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा मुख्य अतिथि ने मेंहदी प्रतियोगिता में तन्नु सिंह, शालू गुप्ता , अजीबुन खातून ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः प्रमिला भारती,पल्लवी मद्धेशिया,सिद्धार्थ प्रजापति ने प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या कुमारी,रोशनी गुप्ता, सुजाता प्रजापति,काजल मद्धेशिया और रिया मद्धेशिया का द्वितीय स्थान रहा।प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में केशव प्रताप शाही डॉ राहुल कुमार प्रसाद,मंच संचालक एवं नोडल संजय कुमार गुप्ता समेत छात्र – छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

8 minutes ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

2 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

2 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

3 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

4 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

5 hours ago