मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएँ स्वयंसेवक: प्रो. पूनम टण्डन

मतदाता जागरूकता के लिए एनएसएस ने निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक का मंचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली, गोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कुलपति ने स्वयंसेवकों को मतदान शपथ दिलाई और झंडा दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने एनएसएस स्वयंसेवकों संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में एनएसएस स्वयंसेवकों को अपनी भूमिका निभाते हुए सभी को जागरूक करना होगा। मतदान करना देश के प्रत्येक नागरिक की ज़िम्मेदारी है। मत प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लेते हुए स्वयंसेवक अपने परिवार एवं पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने सभी स्वयं सेवकों से शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. वंदना सिंह, डॉ अखिल मिश्र, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. रमेश चंद्र समेत अनेक स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

1 hour ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago