Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने चलाया दहेज निषेध व नशामुक्ति अभियान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने पुरैनिहा में शनिवार को दहेज प्रथा निषेध एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया।
शिविर के पांचवे दिन डा राम मनोहर लोहिया पी जी कालेज नौतनवां के प्राथमिक विद्यालय पुरैनिहा मे शिविर स्थल से रैली के माध्यम से पुरैनिहा गांव मे दहेज निषेध एवं नशा मुक्ति अभियान चलाकर गांव के लोगों को नशा से दूर रहने तथा दहेज़ न लेने का आग्रह किया तथा नशा के कारण हर घरों मे परेशानियां है इसके प्रति स्वयं सेवकों ने गांव के लोगों को जागरुक किया।
एनएसएस स्वयं सेवकों ने गांव के लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दहेज़ के खिलाफ सभी को जागरूक किया।
इस अभियान से गांव के लोगों खुशी है तथा गांव के लोग अमल में लाने की बात कह रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा विमल कुमार यादव ने एनएसएस के स्वयं सेवकों एवं गांव के लोगों को बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए बताया तथा नशा के खिलाफ हमेशा अभियान चलाने की बात स्वयं सेवकों ने की।
बतौर मुख्य अतिथि समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने स्वयं सेवकों को हमेशा कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।
इस दौरान प्रियंका सिंह, डा रंजना सिंह, सुनील कुमार यादव, परवेज अहमद, राजेश यादव, राबिया खातून, सहित तमाम स्वयंसेवक तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

21 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

10 hours ago