प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करें और शिकायत का निस्तारण किया जाए- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करें और शिकायत का निस्तारण समयान्तर्गत किया जाए।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लिये जाए और हाईवे पर झाड़ियों की कटाई-छटाई करा दी जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक करते हुए उन्होने निर्देशित किया कि स्थागत प्रसव का अपडेट मंत्रा पोर्टल पर ससमय फीड़िग कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थी को जो भुगतान किया जाता है, उसे समय से करा दिया जाए। आशा योजना के अन्तर्गत जो भी भुगतान लम्बित है उसका भुगतान नियमानुसार तत्काल कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान, सीआरओ संजीव ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमाशंकर दुबे, ज्वाइंट मजिस्टेªट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, आशुतोष तिवारी, विनोद पाण्डेय, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश झा, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशवलाल, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

1 hour ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

2 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

2 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

2 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

6 hours ago