त्रिनेत्र का दिख रहा असर गायब हुए सामानों को किया जा रहा बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
“ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत गोरखपुर में चलाए जा रहे अभियान “हर घर कैमरा” का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। टिल्लू गोयल पुत्र स्व शिवदत्त राय गोयल निवासी नसीराबाद इस्माइलपुर, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के दुकान के बाहर लगाए गए कैमरों की मदद से 6 जनवरी को गोरखनाथ थाना अंतर्गत सिंघानिया ट्रेडिंग कंपनी के सामने रखी गई अलाव की लकड़ियों, को चुराने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई और फुटेज के आधार पर चोर के बारे में जानकारी कर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। इसी प्रकार दुर्गेश बजाज पुत्र स्व बालकृष्ण बजाज निवासी मिर्जापुर चौक, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर द्वारा अपने घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से 11जनवरी को ई-रिक्शा चुराने वाले व्यक्ति की पहचान की गई और उसको चुराए गए ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हर घर कैमरा अभियान के तहत कैमरे लगाने वाले इन दोनों जागरूक “त्रिनेत्र मित्र” को अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त दोनों घटनाएं यद्यपि बहुत गंभीर प्रकृति की नहीं है, फिर भी यह एक तथ्य है कि इन घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस ने कैमरों की मदद से सफलता पाई और त्रिनेत्र अभियान के तहत लगाए गए कैमरों की मदद से, अभियुक्तों के बारे में जानकारी करने में मदद मिली। इन दोनों घटनाओं से एक संदेश जाता है कि छोटी-से-छोटी घटना में भी अभियुक्तों तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो गया है। उसी प्रकार बड़ी घटनाएं भी इन कैमरों की निगाहों से नहीं बचेंगीं और अभियुक्त पकड़े जाएंगे और जनसुरक्षा का एक बेहतर माहौल विकसित होगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

6 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

9 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

9 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

9 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

9 hours ago