जाली कागजात से बीटेक में छात्रों ने कराया था नामांकन

एमएमएमयूटी में 40 छात्र फर्जी मिले, प्रवेश निरस्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में जाली कागजात के सहारे, बीटेक में दाखिला लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
कुल 40 विद्यार्थियों को चिह्नित करते हुए उनके प्रवेश रद कर दिए गए हैं।
इस फर्जीवाड़े में किसी बड़े रैकेट का हाथ होने के संकेत मिले हैं।
इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड ने संलिप्तता, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्तरदायित्व निर्धारण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है।
साथ ही मामले में एफआईआर भी कराई जाएगी।वही
सितम्बर में एमएमएमयूटी प्रशासन के संज्ञान में यह मामला आया था।
इसके बाद सारे कागजात अपने कब्जे में लेकर कई स्तरों पर जांच शुरू कराई गई तो इसकी परत दर परत खुलती चली गई।
समिति की जांच में जिस तरह से प्रवेश में जालसाजी के तथ्य मिले हैं, उससे एक बात साफ है कि इसमें किसी बड़े रैकेट का हाथ है।
इस जांच की आंच विश्वविद्यालय के कुछ सीनियरों पर भी आ सकती है।
अब तक की जांच में सत्र 2020-21 के 22 और सत्र 2021-22 के 18 विद्यार्थियों द्वारा फर्जी कागजात तैयार कराकर दाखिला कराने का मामला प्रकाश में आया है।
बताते हैं कि तीन सत्रों की जांच कर रही समिति ने दो सत्रों की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। तीसरे सत्र की जांच जारी है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

39 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

5 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

5 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

6 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago